इंदौर में फिर बढ़े कोरोना मरीजों के आंकड़े, 7 नए मरीजों की पुष्टि, 2 मरीजों की मौत

इंदौर में फिर बढ़े कोरोना मरीजों के आंकड़े, 7 नए मरीजों की पुष्टि, 2 मरीजों की मौत

इंदौर में फिर बढ़े कोरोना मरीजों के आंकड़े, 7 नए मरीजों की पुष्टि, 2 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 20, 2020 3:30 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना की सबसे अधिक मार झेल रहे शहर इंदौर में फिर से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है, इस प्रकार अब तक इंदौर में 897 मरीजों की संख्या पहुंच गई है, जिनमें से 52 ने अब तक दम तोड़ दिया है और 71 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। MGM मेडिकल कॉलेज ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: कोटा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्रों को वापस लाने की कवायद, बस से लाए जाएंगे ढाई हजार छात्र-छात्राएं

बता दें कि कल भी इंदौर में 9 नए मरीज मिले थे, वहीं कल 3 मरीजों ने दम तोड़ा था। इन आंकड़ों के बाद अब मध्यप्रदेश में 1419 मरीज हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है तो 134 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव की सबसे ज्यादा संख्या इंदौर में ही है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 1412 पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा,…

वहीं भोपाल में कोरोना के अब तक 213 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है जबकि 31 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार के पार, 559…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com