छत्तीसगढ़ में 14,994 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ में 14,994 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 07:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

रायपुर, 30 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,994 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,28,700 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 323 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 216 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 14,994 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1118, दुर्ग से 1310, राजनांदगांव से 765, बालोद से 361, बेमेतरा से 478, कबीरधाम से 554, धमतरी से 361, बलौदाबाजार से 813, महासमुंद से 557, गरियाबंद से 285, बिलासपुर से 1081, रायगढ़ से 879, कोरबा से 1236, जांजगीर चांपा से 1077, मुंगेली से 553, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 271, सरगुजा से 530, कोरिया से 511, सूरजपुर से 397, बलरामपुर से 347, जशपुर से 452, बस्तर से 202, कोंडागांव से 189, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 44, कांकेर से 479, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,28,700 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 6,01,161 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,18,958 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 8581 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,40,810 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2406 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव रंजन शफीक