छत्तीसगढ़ में 15,804 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 15,804 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 15,804 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 29, 2021 6:59 pm IST

रायपुर, 29 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,804 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,13,706 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 286 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 251 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,804 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1414, दुर्ग से 1496, राजनांदगांव से 720, बालोद से 385, बेमेतरा से 249, कबीरधाम से 512, धमतरी से 391, बलौदाबाजार से 840, महासमुंद से 585, गरियाबंद से 417, बिलासपुर से 1337, रायगढ़ से 1196, कोरबा से 1043, जांजगीर चांपा से 1043, मुंगेली से 758, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 209, सरगुजा से 499, कोरिया से 411, सूरजपुर से 477, बलरामपुर से 365, जशपुर से 470, बस्तर से 193, कोंडागांव से 195, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 52, कांकेर से 421, नारायणपुर से 22, बीजापुर से 24 और अन्य राज्य से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,13,706 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 5,87,484 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,17,910 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 8312 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,39,692 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2335 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक


लेखक के बारे में