कोविड-19 : महाराष्ट्र में 3,106 नए मामले, 4,112 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Ads

कोविड-19 : महाराष्ट्र में 3,106 नए मामले, 4,112 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 03:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुंबई, 22 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,106 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19,02,458 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण से और 75 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 48,876 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य लाभ के बाद पिछले 24 घंटे में 4,112 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 17,94,080 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य में फिलहाल 58,376 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा