कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत : 70 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत : 70 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत : 70 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 20, 2021 4:03 pm IST

लखनऊ, 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत हो गई तथा 70 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22737 हो गई है।

इस अवधि में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 70 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 11 नए मरीज प्रयागराज में मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वक्त 1093 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 236546 नमूनों की जांच की गई।

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में