सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद
Modified Date: December 3, 2022 / 09:57 pm IST
Published Date: December 3, 2022 9:57 pm IST

मुंबई: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने शुक्रवार को कहा कि सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी एन तिवारी के अनुसार, 55 वर्षीय अभिनेता मासिक आधार पर प्रत्येक कर्मियों को 1,500 रुपये का भुगतान करेंगे।

Read More: 18+ वैक्सीनेशन…टीका सबके लिए! जब केंद्र सरकार राज्य को पर्याप्त टीका उपलब्ध ही नहीं करा रही है, तो फिर अभियान कैसे पूरा होगा?

तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें कल रात सलमान खान से इस बात की पुष्टि मिली कि वह हर महीने 25,000 श्रमिकों को 1,500-1500 रुपये देकर उनकी मदद करेंगे। हम जल्द ही उन श्रमिकों की सूची को अंतिम रूप देंगे और उन्हें भेजेंगे, जिनको पैसे की सख्त जरूरत है।’’ कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी फिल्मों और शो की शूटिंग को निलंबित कर दिया है।

Read More: बल्दी बाई के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, पूर्व PM राजीव गांधी को अपने हाथों से खिलाया था कंदमूल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"