मां के साथ बलात्कार की कोशिश,कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

मां के साथ बलात्कार की कोशिश,कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 6, 2018 / 06:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

आरंग। किसी मां के लिए इससे बड़ी दुःख की बात क्या होगी की उसका अपना सगा बेटा ही उसकी इज्जत को तार -तार करने को उतारू हो और फिर भी मां लोकलाज के डर से पुलिस तक न पहुंची हो। जी हां हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कलयुगी बेटी की जिसे पुलिस ने अपनी सगी वृद्ध माँ से दुष्कर्म का प्रयास करने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें –7 वें वेतन आयोग का बड़ा निर्णय,रेल कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी

ज्ञात हो की घटना आरंग के ग्राम मोखला की है। आरोपी के पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी 65 वर्षीय माँ के साथ रहता था। पिछले महीने 14 नवम्बर की रात आरोपी ने शराब के नशे में अपनी माँ के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता ने लोकलाज और जग हंसाई के डर से इस बात को छिपाते हुए थाने में केवल मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया था।
4 दिसम्बर को वह जेल से छूटा और अपनी माँ को फोन कर उसे जेल भिजवाने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा इससे भयभीत मां थाने पहुंची और 14 नवंबर की वास्तविक घटना बयां कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी वर्ष अप्रैल माह में गांव की 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में 10 साल की सजा काट कर लौटा है।