7 सितंबर तक करा सकेंगे फसलों का बीमा, बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को दी गई राहत
7 सितंबर तक करा सकेंगे फसलों का बीमा, बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को दी गई राहत
भोपाल। किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। अब किसान 7 सितंबर तक अपनी फसलों का बीमा करा सकेंगे। बाढ़ प्रभावित पांच जिलों के लिए तिथि आगे बढ़ाई गई है। रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, देवास और हरदा जिले के किसानों को राहत दी गई है।
पढ़ें- पूरे परिवार के साथ कलेक्टर कार्यालय की गेट पर लेट गई दुष्कर्म पीड़ि…
फसल बीमा की तारीख बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार जताया है। सीएम शिवराज के मुताबिक, बीमा योजना की तारीख को बढ़ाकर केंद्र सरकार ने किसानों के हित में फैसला लिया है।
पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 30 कोरोना संक्रमितों की मौत, 1672 नए मरीजों की पुष्टि
इससे पहले फसल बीमा योजना की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2020 थी, लेकिन बाढ़ के हालात की वजह से कई किसान इस तारीख तक फसल बीमा नहीं करा सके थे। फसल बीमा की तारीख बढ़ाने के लिए सीएम शिवराज और कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को खत लिखा था।

Facebook


