महाराष्ट्र में डकैतों ने होटल में गोलीबारी की, 1.10 लाख रुपये की नकदी लूटी

Ads

महाराष्ट्र में डकैतों ने होटल में गोलीबारी की, 1.10 लाख रुपये की नकदी लूटी

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

पालघर, एक अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर तीन डकैतों के एक समूह ने बृहस्पतिवार तड़के एक होटल में गोलीबारी की और वहां से कथित तौर पर 1.10 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों लोग एक कार से तड़के करीब 3.30 बजे अंबोली के पास स्थित दुंदलवाड़ी गांव के आकाश होटल में आए।

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने होटल में गोलीबारी शुरू कर दी, वहां से नकदी लूट ली और वहीं अपनी कार को छोड़कर भाग गए।

जिला पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय टी शिंदे घटना की जांच की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कड़ी कर दी है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा कृष्ण सिम्मी

सिम्मी