डाॅल्फिन स्कूल घोटाले में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया 2005 पन्नों का चालान
डाॅल्फिन स्कूल घोटाले में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया 2005 पन्नों का चालान
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डॉल्फिन स्कूल घोटाला के मामले के आरोपी राजेश शर्मा और उसकी पत्नी उमा के खिलाफ बुधवार को विशेष अपराध एवं अनुंधान सेल ने रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में चालान पेश किया। राजेश शर्मा और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर के सरस्वती नगर सहित 14 अन्य थानों में धोखाधड़ी और कूटरचित षडयंत्र का मामला दर्ज है।
वाड्रफनगर बन जाएगा वासुदेवनगर, सीएम रमन ने किया ऐलान
सेल ने चालान के साथ साथ इस मामले में जब्त किए कम्युटर सीपीओ सहित अन्य सामानों को भी कोर्ट में पेश किया। राजेश शर्मा और उसकी पत्नि के खिलाफ सरस्वती नगर और गोबरानवापारा थाने के मामले में ही चालान पेश किया गया है। सरस्वती पुलिस ने 1505 और गोबरानवापारा पुलिस ने 500 पन्नों का चालान पेश किया है।
महिला की पिटाई, कपड़े फाड़े, फिर चोटी काटी
हम आपको बता दें कि 2011-12 के इस मामले में विशेष अपराध एवं अनुसंधान सेल ने 30 अगस्त को हैदराबाद से राजेश शर्मा उसकी पत्नि को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से राजेश शर्मा और उसकी पत्नि जेल में है। इसके खिलाफ 55 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


