घायल हथिनी की उपचार के दौरान मौत
घायल हथिनी की उपचार के दौरान मौत
आखिरकार बुरी तरह घायल हुई हथिनी की उपचार के दौरान कल मौत हो गई. हथिनी बीस फ़ीट गहरे गड्डे में गिरी थी जहाँ क़रीब 48 घंटे बाद उसे दो क्रेन की मदद से..बाहर निकालने में सफलता मिली थी चिकित्सकों ने तब परिक्षण कर बताया था कि उसे गंभीर चोटें हैं.हथिनी के दो पाँव में कोई हरकत नही थी.
ऑपरेशन पद्मावती में मिली सफलता 48 घंटे बाद निकली हथिनी
हथिनी 12 नवंबर को नवाधक्की गाँव में रात क़रीब साढ़े आठ बजे.बीस फ़ीट नीचे गड्डे में गिरी थी.जिसे 14 नवंबर को बाहर लाने में सफलता मिली थी निकालने के बाद हथिनी को रमकोला ले जाया गया था.वहां पर भी गंभीर चोटों की वजह से हथिनी कोई मुव्हमेंट नही कर पा रही थी.बेहतर उपचार के लिए वन अमले ने हाथी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रयाग को बैंगलोर से बुला लिया था लेकिन उपचार के दौरान 17 नवंबर को क़रीब ढाई बजे उसकी मौत हो गयी।

Facebook


