बीजेपी प्रत्याशी ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, कितने चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं ज्योति नंद दुबे.. जानिए
बीजेपी प्रत्याशी ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, कितने चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं ज्योति नंद दुबे.. जानिए
कोरबा। बीजेपी प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे 71 लाख 72 हजार रूपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि ज्योति नंद दुबे की पत्नी के पास 33 लाख 13 हजार से ज्यादा की संपत्ति है। लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन में ज्योति नंद ने जो विवरण प्रस्तुत किया है। उनके पास नकद एक लाख 25 हजार रुपये हाथ में है। 11वीं तक शिक्षा हासिल की है। भाजपा ने पचास लाख रुपये चुनाव लड़ने के लिए दिए हैं।
पढ़ें- 3 अप्रैल को सुकमा- कोण्डागांव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे शि..
उसके अनुसार SBI गेवरा में 17 लाख 23 हजार, यूको बैंक में 9952 रुपये है। दो लाख कीमत का 70 ग्राम सोना है। इसके अलावा एलआइसी पॉलिसी 54514 रुपये, मार्केट प्लस पॉलिसी 13309 रुपये, एलआइसी की दूसरी पॉलिसी 35700 रुपये की है। दोपहिया वाहन, दो लाख कीमत का 70 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी संगीता दुबे के पास 40 हजार नकद, एसबीआइ दीपका में 2812 रुपये, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में 8191 रुपये, एफडीआर सात लाख 43 हजार 288 रुपये, दूसरा एफडीआर सात लाख 48 हजार 341 रुपये, आदित्य बिरला कैपिटल इंश्योरेंस में पॉलिसी चार लाख 99 हजार 309 रुपये, चार पहिया वाहन मारुति स्विफ्ट छह लाख 41 हजार 432, दो सौ ग्राम सोना छह लाख रुपये तथा 750 ग्राम चांदी कीमत 30 हजार रुपये पत्नी के पास है।
पढ़ें- पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं से की चुनावी चर्चा, ओडिशा जाते वक्त थोड़..
ज्योतिनंद के गांव धतूरा में दो स्थानों में खेती योग्य जमीन है। ज्योतिनंद के मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्योशी ज्योत्सना महंत से है। ज्योत्सना लगभग 7 करोड़ की मालकिन है। वहीं शिक्षा में भी ज्योत्सना काफी आगे है। फिलहाल नामांकन दाखिले के बाद अब दोनों ही दल के लोग आज से चुनावी प्रचार में जुट गए है।

Facebook


