नक्सलियों ने जारी किया डेथ वारंट !

नक्सलियों ने जारी किया डेथ वारंट !

नक्सलियों ने जारी किया डेथ वारंट !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 10, 2017 10:38 am IST

 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लीगल राइट्स आबजर्वेटरी के कन्वीनर जनरल सेक्रेट्री, सेक्रेट्री और प्रवक्ता समेत 4 लोगो के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया है. विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि लीगल राइट्स  अबजर्वेटरी नामक संस्था RSS के नागपुर कार्यालय से संचालित हो रही है और इसके पदाधिकारी आम आदिवासी और गरीबों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर आवाज उठाने वाली कामरेड नंदिनी सुंदर,कामरेड कविता कृष्णन और कामरेड बेला भाटिया को और माओवादी जनआंदोलन को बदनाम करने में लगे हुए है.

हांलाकि इस विज्ञप्ति की कोई अधिकारी पुष्टि नही कर रहा है. LRO ने जवाब में कहा कि हम नक्सलियों की  धमकी से डरने वाले नहीं है. उन्होंने खुद अपनी विज्ञप्ति में अपने शहरी नेटवर्क के लोगों के नाम उजागर किए हैं.. और नक्सली अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं.. जो कि पहले 171 जिलों मे पाए जाते थे अब ये सिमट कर सिर्फ 40 जिलों में रह गए है.  उधर सुकमा के बुरकापाल में बड़े नक्सली हमले के बाद. नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के.. केंद्र सरकार के निर्णय के बाद. प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. नक्सिलयों के खिलाफ उन्हीं के तरीकों से लड़ने के लिए दक्ष जवानों का एक दस्ता विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा. हालांकि अधिकारियों ने इसे रूटीन सिस्टम के तहत आना जाना बताया.लेकिन उनके सामानों और जवानों की संख्या कुछ और ही कह रही है.

 


लेखक के बारे में