टीवी-अखबार या सोशल मीडिया में दिखे तो निपटेंगे पुलिस वाले, डीजी का फरमान

टीवी-अखबार या सोशल मीडिया में दिखे तो निपटेंगे पुलिस वाले, डीजी का फरमान

टीवी-अखबार या सोशल मीडिया में दिखे तो निपटेंगे पुलिस वाले, डीजी का फरमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 12, 2018 3:04 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस फैलियर छुपाने के लिए मुख्यालय ने नया तरीका इजाद किया है, मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया आर के शुक्ला ने हाल ही में पुलिस की हुई किरकिरी के बाद फरमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें – शिवराज कैबिनेट का अहम फैसला, इन जाति के युवाओं को पटवारी पद पर मिलेगी सीधी भर्ती 

डीजीपी आर के शुक्ला ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि पुलिस अफसर और कर्मचारी बिना अनुमित मीडिया से संबंध ना रखें, और ना ही मीडिया से जुड़े ग्रुपों में जुड़ें। मीडिया से बिना अनुमति के किसी तरह का कनवरसेशन ना करें।

यह भी पढ़ें – कठुआ गैंगरेप पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का भावुक पोस्ट – लगता है इंसान होना एक गाली 

डीजीपी ने परिपत्र जारी कर कहा है कि अगर बिना अनुमति पुलिस अफसर मीडिया से बात करते हैं तो ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी, अफसरों को सोशल मीडिया से भी दूर रहने की नसीहत दी गई है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में