सीएम शिवराज के खिलाफ FIR कराने पहुंचे दिग्विजय सिंह, क्राइम ब्रांच में की शिकायत

सीएम शिवराज के खिलाफ FIR कराने पहुंचे दिग्विजय सिंह, क्राइम ब्रांच में की शिकायत

सीएम शिवराज के खिलाफ FIR कराने पहुंचे दिग्विजय सिंह, क्राइम ब्रांच में की शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 17, 2020 6:32 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवाने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे, जहां उन्होंने फर्जी वीडियो ट्वीट करने के मामले को लेकर CM के खिलाफ शिकायत की, और FIR दर्ज करने की मांग की।

पढ़ें- कोरोना को लेकर पीएम की बैठक, आज 15 राज्यों के सीएम के साथ करेंगे चर…

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब CM ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराया है तो उनके खिलाफ भी फर्जी वीडियो मामले में FIR दर्ज होनी चाहिए।

पढ़ें- इंदौर में 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, आज से कोविड-19 सर्वे किया…

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो आगे न्यायालय का विकल्प खुला है।

पढ़ें- मध्यप्रदेश में कोरोना के खिलाफ 134 नए मामले, स्वस्थ हुए 8 हजार 152

वहीं चीन विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर कहा कि बिना हथियार सैनिकों को भेजा गया यह चिंता का विषय है। घटना के इतने समय बाद भी प्रधानमंत्री का मौन रहना समझ से परे है।


लेखक के बारे में