प्रदेश में जारी बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री की मंत्रियों से चर्चा, कई मंत्री पहुंचे मंत्रालय, कुछ देर बाद शुरू होगी बैठक

प्रदेश में जारी बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री की मंत्रियों से चर्चा, कई मंत्री पहुंचे मंत्रालय, कुछ देर बाद शुरू होगी बैठक

प्रदेश में जारी बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री की मंत्रियों से चर्चा, कई मंत्री पहुंचे मंत्रालय, कुछ देर बाद शुरू होगी बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: September 5, 2019 1:36 pm IST

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ कुछ देर बाद ही आज प्रदेश के केबिनेट मंत्रियों से चर्चा करेगें। थोड़ी देर में यह चर्चा शुरू हो जाएगी। सीएम कमलनाथ मध्यप्रदेश में मंत्रियों की बयानबाजी को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रियव्रत सिंह, बृजेंद्र सिंह राठौर, सज्जन सिंह वर्मा मंत्रालय पहुंच गए हैं। वहीं मंत्रियों के मंत्रालय पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

read more: महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजता था अंबेडकर अस्पताल का यह सुपरवाइजर, चढ़ा पुलिस के हत्थे

बता दें कि प्रदेश में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर मंत्रियों के ​बीच बयानबाजी का दौर जारी है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस के बीच गुटबाजी उभरकर सामने आयी है। कुछ मंत्रियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की तो कुछ ने हाईकमान पर फैसला छोड़ा। इसी बीच मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह की चिट्टी पर हमला बोलते ​हुए उन्हे ब्लैकमेलर तक कह डाला।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/Tx67SiXiYNs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com