लापरवाही नहीं सावधानी बरतें: जावड़ेकर ने पुणे में कहा

लापरवाही नहीं सावधानी बरतें: जावड़ेकर ने पुणे में कहा

लापरवाही नहीं सावधानी बरतें: जावड़ेकर ने पुणे में कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 5, 2020 6:38 pm IST

पुणे, पांच सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे जिले में शनिवार को कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए अगला महीना चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को पहले यह हिदायत दी जाती थी कि ‘डरिये मत, सावधानी बरतिये’, लेकिन अब कहा जा रहा है कि ‘लापरवाही नहीं सावधानी बरतिये।’

यहां स्थित काउंसिल हॉल में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी उपस्थित थे।

जावड़ेकर ने कहा, “हम निषिद्ध क्षेत्रों में एंटीजेन जांच की संख्या बढ़ाएंगे और जल्दी ही पहले से अधिक अधिक नमूनों का सीरो सर्वेक्षण करेंगे।”

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में