संविलियन को लेकर रमन का ट्वीट, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या लिखा
संविलियन को लेकर रमन का ट्वीट, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या लिखा
रायपुर। अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रदेश के शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक ट्वीट भी किया।
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘गुरुः साक्षात परंब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नमः” की पवित्र भावना से आज शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा मेरा उन गुरुओं के चरणों में नमन है जो पिछले कई वर्षों से निष्ठापूर्वक छत्तीसगढ़ के भविष्य को दिशा देने में सतत् प्रयासरत हैं।।।
“गुरुः साक्षात परंब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नमः” की पवित्र भावना से आज शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा मेरा उन गुरुओं के चरणों में नमन है जो पिछले कई वर्षों से निष्ठापूर्वक छत्तीसगढ़ के भविष्य को दिशा देने में सतत् प्रयासरत हैं। pic.twitter.com/qLXXR2IiVA
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 10, 2018
यह भी पढ़ें : संविलियन की घोषणा पर शिक्षाकर्मियों ने जताई खुशी, ये कहा
बता दें कि राज्य के करीब एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी लंबे समय से संविलियन की मांग कर रहे थे। इसके लिए वे कई बार सड़क पर उतरकर हड़ताल भी कर चुके थे। आज अंबिकापुर में अमित शाह की सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके संविलियन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस आशय का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
उनकी इस घोषणा के बाद प्रदेशभर में शिक्षाकर्मियों के बीच खुशी का माहौल है। कहीं-कहीं तो वे जश्न भी मना रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


