मैदान में मिली डीएसपी की लाश, 3 दिन से थे गायब

मैदान में मिली डीएसपी की लाश, 3 दिन से थे गायब

मैदान में मिली डीएसपी की लाश, 3 दिन से थे गायब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 16, 2018 2:08 pm IST

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर स्थित छत्तीसगढ सशस्त्र बल में असिस्टेंट कमान्डेंट पद पर पदस्थ नजारिस कुजूर की मौत से सनसनी फ़ैल गई। उनका शव ग्राम धनोरा और बोरसी के बीच जैन बाड़ी के पास खाली मैदान पर सोई हालत में पड़े मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। डीएसपी कुजूर गुरुवार सुबह से ही घर से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पदमनाभपुर चौकी पुलिस की मानें तो पंचशील नगर बोरसी निवासी कुजूर गुरुवार सुबह घर से कहीं चले गए थे। उनके पुत्र की सूचना पर लापता की सूचना दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर धनोरा रोड स्थित जैन बाड़ी के पीछे एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर शिनाख्त में डीएसपी नजारिस कुजूर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने बनाए नए प्रकोष्ठ, प्रचार-संचार समिति विवेक तन्खा के हवाले

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक कुजूर पहले भी बिना बताए कहीं चले जाते थे। उनकी मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी। हालाकि मौत का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में