विरोध के बाद प्याज खरीदी केंद्रों से हटाई गई शिक्षकों की ड्यूटी
विरोध के बाद प्याज खरीदी केंद्रों से हटाई गई शिक्षकों की ड्यूटी
मध्ययप्रदेश सरकार ने प्याज खरीदी केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का आदेश वापस ले लिया है..इस आदेश को लेकर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लिया है और कहा है कि मध्यप्रदेश में शिक्षा का स्तर इसीलिए गिर रहा है क्योंकि शिक्षक पढ़ाई छोड़ बाकि काम कर रहे हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी की जा रही है प्रशासन ने खरीदी केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी…जब इस आदेश का विरोध शुरू हुआ तो स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने सफाई देते हुए आदेश वापस ले लिया। मंत्री ने सफाई दी कि खरीदी केंद्रों पर बंपर आवक हो रही है और केंद्रों पर सामंजस्य बना रहे इसलिए स्थानीय शिक्षकों की तैनाती की गई थी।

Facebook


