शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, नदारद मिले प्राचार्य सहित आधा दर्जन कर्मचारी, थमाया नोटिस

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, नदारद मिले प्राचार्य सहित आधा दर्जन कर्मचारी, थमाया नोटिस

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, नदारद मिले प्राचार्य सहित आधा दर्जन कर्मचारी, थमाया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: August 26, 2019 3:12 pm IST

रायपुर: शिक्षण सत्र के शुरुआत होने के साथ ही शिक्षा के स्तर को लेकर सरकार गंभीर है। इसी के चलते सरकार ने सभी जिले के अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थाओं का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इसी के चलते जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक एवं कनिष्ठ लेखा परीक्षक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनबरसा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्राचार्य सहित कई स्टॉफ को ड्यूटी के दौरान गायब पाया। इन कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

Read More: टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए झारखंड स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष

निरीक्षण के दौरान अपरान्ह 3.30 बजे विद्यालय का बंद होना पाया गया तथा संस्था के प्राचार्य एफआर प्रेमी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए तथा अन्य स्टाफ जो उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर अनुपस्थित पाए गए। जिनमें व्याख्याता आरपी पटेल, व्याख्याता एलबी अनिता खलखो, व्याख्याता पंचायत कौशल्या साहू एवं कु अनुपमा जायसवाल, सहायक शिक्षक बिहारी लाल सिदार, सहायक ग्रेड-2 कन्हैया लाल पटेल, सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार निषाद एवं परखीत राम डनसेना तथा भृत्य जनक राम सिदार शामिल हैं। शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वसंबंधितों को 28 अगस्त 2019 तक जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति संबंधितों को उक्त दिवस का अवैतनिक किए जाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

Read More: AICC ने नियुक्त किए 8 नए उपाध्यक्ष, विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियां, देखिए सूची

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/yykXGkStBCY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"