वोटिंग से पहले बसपा प्रत्याशी हुए कांग्रेस में शामिल, बीजेपी को लगा जोर का झटका, वोट बैंक पर पड़ेगा सीधा असर
वोटिंग से पहले बसपा प्रत्याशी हुए कांग्रेस में शामिल, बीजेपी को लगा जोर का झटका, वोट बैंक पर पड़ेगा सीधा असर
गुना। शिवपुरी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत ने बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है । बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत ने शिवपुरी स्थित बॉम्बे कोटी पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली और सिंधिया के साथ काम करने का संकल्प लिया ।
ये भी पढ़ें-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए प्रचार करेंगे अमित शाह, ये दिग्गज भी करेंगे भोपाल में
बता दें कि गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से लोकेंद्र सिंह राजपूत बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। जहां गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में तीनों पार्टियों के होने से त्रिकोणीय समीकरण बन रहे थे । वहीं बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र राजपूत के कांग्रेस को समर्थन देने के चलते अब केवल भाजपा और कांग्रेस मैदान में बची है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत के ज्योतिरादित्य सिंधिया को समर्थन के चलते जहां बसपा को झटका लगा है वहीं बीजेपी को भी झटका लगा है क्योंकि बहुजन समाज पार्टी का वोट बैंक अब सीधे तौर पर कांग्रेस को मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें –शब्दों की मर्यादा भूले नवजोत सिंह सिद्धू, पीएम नरेंद्र मोदी को
लोकेंद्र सिंह राजपूत बसपा प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी रहे लोकेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि जब वह क्षेत्र में घूमे तो उन्होंने सिंधिया के विकास कार्यों को देखा जिससे वह सिंधिया से खासा प्रभावित हुए इसी के चलते उन्होंने सिंधिया को समर्थन दिया है और अब वह सिंधिया के कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि आपका कोई कट्टर से कट्टर विरोधी हो उसका भी आप सम्मान करें । भले ही भावनाओं में आपके साथ सहमत ना हो लेकिन उसकी भी कोई ठीक सोच होगी । पुराने समय में जो हमारे देश के महान जनसेवक होते थे उनमें यह बहुत अच्छी खूबी होती थी । लेकिन वर्तमान की जो राजनीति है उनमें यह भावना खत्म होती जा रही है ।
दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

Facebook


