दुर्ग।लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए अलग -अलग पैतरे अपनाते है। ऐसा ही नजारा आज दुर्ग लोकसभा में देखने को मिला। जहां निर्दलीय अभ्यर्थी सिक्को से भरे 5 मिट्टी के मटको को लेकर निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे। अभ्यर्थी ने बताया कि वह इस चुनाव के लिए पिछले 6 महीनों से तैयारी कर रहा था और लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा में लोगो से जाकर चंदा इकट्ठा किया और 1,2,5 और 10 रुपये के सिक्के जमाकर 25 हजार रूपये इकट्ठा किया जिसके बाद आज नामांकन भरा।
ये भी पढ़ें –संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाए जाने पर भड़के गौर, दिग्विजय ने भी निर्णय को बताया अनुचित
आजाद जनता पार्टी से संबंध रखने वाले स्वतंत्र तिवारी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है और उनका कहना है कि दोनों ही बड़ी पार्टियों ने जनता से किये वादे पूरे नही किये वही इस चुनाव में जनता ने जिस तरह राशि का सहयोग देकर मुझे प्रत्याशी बनाया है। आगे भी साथ देकर मुझे सांसद के पद पर बैठायेगी। आजाद जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र तिवारी ने अपने चुनाव लड़ने के पीछे मोदी सरकार की गलत नीतियों को कारण बताया वही सरकार की गलत नीतियों से जनता राहत दिलाने के लिये चुनावी मैदान में आना ज़रूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में उनका नारा होगा ” जेब में न तो पैसा न नल में पानी, यही है गरीबो की असली कहानी। इसी नारे को लेकर वो पूरे लोकसभा में जनता के बीच व उनके घर घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।