करंट लगने से हाथी की मौत

करंट लगने से हाथी की मौत

करंट लगने से हाथी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 23, 2020 10:48 am IST

रायगढ़, 23 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई।

जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अधिकारी एस मणिवासगन ने बुधवार को बताया कि बुधवार को धरमजयगढ़ रेंज के मेढ़रमार गांव में करंट लगने से 30 वर्षीय हाथी की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि गांव में हाथी का शव मिलने की सूचना पाकर वल अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभाग ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि हाथी की मौत खेत में बोरपंप के लिए बिजली के खंभे से खींचे गए अवैध कनेक्शन की चपेट मे आने से हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस संबध मे अवैध तार खींचने के आरोपी किसान धरम साय उरांव से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ वन मंडल ने हाथी की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं संजीव अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में