सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 26, 2019 3:16 am IST

रायपुर। स्वास्थ विभाग में चपरासी के 18 पदों पर नियुक्ति और पदस्थापना के फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ सेवाएं के द्वारा एक FIR कराई है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज अहम बैठक, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने 

FIR में बताया गया है कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में चपरासी की भर्ती प्रक्रिया कर एक फर्जी नियुक्ती आदेश और पदस्थपना सूची जारी की है। जबकि विभाग में इस तरह की कोई भर्ती प्रक्रिया हुई ही नहीं है।

ये भी पढ़ें: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, हाईकमान ने दिए पार्टी संगठन को बड़ी बैठक बुलाने के 

इस बात का खुलासा तब हुआ जब बस्तर के संभागीय संयुक्त संचालक के मोबाइल नंबर पर ये सूची पहुंची, जिसकी शिकायत विभाग में की गई। इसके बाद इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस में की गई तब गोलबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच में लिया है।


लेखक के बारे में