फेक खबर: IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, MP के 3 शहरों को सील करने की खबर गलत..जानें सच्चाई

फेक खबर: IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, MP के 3 शहरों को सील करने की खबर गलत..जानें सच्चाई

फेक खबर: IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, MP के 3 शहरों को सील करने की खबर गलत..जानें सच्चाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 22, 2020 4:43 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है, इसके लिए आदेश जारी किए गए है। इस बीच सोशल मीडिया में एक पुरानी खबर को शेयर करके मध्यप्रदेश के प्रमुख 3 शहरों इंदौर, उज्जैन और भोपाल को टोटल सील करने का वीडियो शेयर कर फेक खबर फैलाई जा रही है। जो कि हमारे प्रतिष्ठित समाचार चैनल की छवि को घूमिल करने और जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी भोपाल में 10 दिन का टोटल लॉकडाउ…

हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसा कोई आदेश वर्तमान स्थिति में जारी नहीं किया गया, यह वीडियो कोरोना संक्रमण के शुरूआती दिनों का काफी पुराना वीडियो है जिसे अब सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। हमारी आपसे अपील है कि ऐसी खबरों से सावधान रहे। मध्यप्रदेश में ऐसा कोई भी आदेश सरकार द्वारा नहीं जारी किया।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज मिले 747 नए कोरोना मरीज, 14 मरीजों की मौत, देखिए अपने…

बात दें कि आगामी 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिनों तक भोपाल में लॉकडाउन करने की घोषणा की गई है सिर्फ यह खबर ही सही है। उज्जैन और इंदौर के संबध में ऐसा कोई भी आदेश फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: अब शादी समारोह में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, आदेश जारी


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com