फेक न्यूज: छत्तीसगढ़ में कल से टोटल वीकेंड लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, इस खबर पर न करें यकीन!

फेक न्यूज: छत्तीसगढ़ में कल से टोटल वीकेंड लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, इस खबर पर न करें यकीन!

फेक न्यूज: छत्तीसगढ़ में कल से टोटल वीकेंड लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, इस खबर पर न करें यकीन!
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 17, 2020 5:30 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसे लेकर सोशल मीडिया में आईबीसी24 के अन्य राज्य में लगाए गए लॉकडाउन की एक खबर की इमेज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। सोशल मीडिया में कल से टोटल लॉकडाउन की गलत खबर फैलाई जा रही है। ऐसी अफवाह से आप सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों के संचालन के लिए दी 10 करोड़ राशि की मंजूरी, 2502 गौठानों को मिल…

हम आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन का निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। इस बात को पहले भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नकार चुके हैं। ऐसी गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कह चुके हैं। ऐसी फेक खबरों से सावधान रहे छत्तीसगढ़ में पूरे प्रदेश में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज 215 कोरोना संक्रमित आए सामने, रा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com