किसानों ने गाजियाबाद के यूपी गेट पर प्रदर्शन किया

किसानों ने गाजियाबाद के यूपी गेट पर प्रदर्शन किया

किसानों ने गाजियाबाद के यूपी गेट पर प्रदर्शन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 28, 2020 6:50 pm IST

गाजियाबाद, 28 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद स्थित यूपी गेट पर शनिवार को भारी संख्या में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को जारी रखने के संबंध में लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

टिकैत ने कहा कि संगठन से जुड़े किसान दिल्ली के बुराड़ी मैदान नहीं जाएंगे, जहां धरना-प्रदर्शन की इजाजत दी गई है। आंदोलनरत किसान रविवार को आगे के कदमों को लेकर निर्णय करेंगे।

इससे पहले दिन में टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने मोदी नगर से जिले में प्रवेश किया और इसके बाद वे राजनगर एक्सटेंशन और मोहन नगर होते हुए यूपी गेट पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाजियाबाद पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

भाषा

शफीक अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में