कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के जिलाधीश कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के जिलाधीश कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के जिलाधीश कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 22, 2020 9:41 am IST

मुंबई, 22 दिसंबर (भाषा) मुंबई उपनगर जिलाधीश कार्यालय के बाहर मंगलवार को किसानों के एक समूह ने प्रदर्शन किया और केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि नए कानूनों से किसानों के बजाए केवल बड़े कारोबारियों को फायदा होगा। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम किसान हितैषी कानून चाहते हैं।’’ महाराष्ट्र के मंत्री बच्चू कडू के नेतृत्व वाले ‘प्रहार’ संगठन ने प्रदर्शन को समर्थन दिया।

राज्य से किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए पहले ही रवाना हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए किसानों का यह जत्था निकला है।

केंद्र सरकार सितंबर में पारित तीन नए कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे।

सरकार ने बार-बार दोहराया है कि एमएसपी और मंडी व्यवस्था कायम रहेगी और विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में