मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है. कि प्रदेश में अब भी शिवराज का जादू बरकरार है. जी हां. 11 अगस्त को प्रदेश के 15 जिलों की 43 नगरीय निकाय में हुए चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 26 निकायों पर कब्जा जमाया है. जबकि कांग्रेस को 15 निकायों में जीत मिली है. जबकि निर्दलीयों ने 3 निकायों में जीत हासिल की है. निकाय चुनाव के इन परिणामों पर भाजपा में जश्न का माहौल है. वहीं कांग्रेस ने भी नतीजों पर संतोष जताया है. आज जैसे ही परिणाणों की तस्वीर साफ हुई.
भोपाल के भाजपा दफ्तर में सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में जश्न मनाया गया. एक दूसरे को बधाई दी गई. नंदकुमार सिंह ने कहा. कि कांग्रेस को जो जीत मिली है. वो किसान आंदोलन से नहीं मिली है. नंदुकमार सिंह ने कहा. कि कांग्रेस का सपना चूर चूर हो गया. नंदकुमार सिंह ने दावा किया. कि इस बार पिछली बार से ज्यादा सीटें जीती है. नंदकुमार सिंह ने कहा. कि कमलनाथ छिंदवाड़ा तक ही सिमट गए है. जबकि सिंधिया के इलाके में कांग्रेस हार गई. नंदकुमार सिंह ने कहा. कि प्रदेश में शिवराज का जादू बरकरार है. इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने निकाय चुनाव के परिणामों पर संतोष जताया है. उन्होंने कहा. कि उन्हें ज्यादा निकाय में जीत की उम्मीद थी. अरुण यादव ने आरोप लगाया. कि उनकी लड़ाई बेइमानों से थी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा. कि जो परिणाम आए है. उन्हें परिवर्तन की बयार के तौर पर देखा जा सकता है. अरुण यादव ने लेट काउंटिंग पर भी सवाल उठाए है.
खरगोन जिले में चार नगरीय निकाय के हुए चुनाव के बाद आज आए परिणामों में दो नगरीय निकायों में भाजपा और दो पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है… जीत के बाद चारों निकायों में विजयी उम्मीदवारों ने विजयी जुलूस भी निकालें.. खरगोन जिले में महेष्वर में कांग्रेस प्रत्याषी अमिता हेमंत जैन ने करीब तीन हजार से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी बेला भूपेन्द्र जैन को हराकर निकाय सीट पर कब्जा हासिल किया। महेश्वर के 15 वार्डों में भी 10 पर कांग्रेस पर पांच पर भाजपा पार्षद विजयी हुए है। इसी प्रकार मंडलेश्वर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी मनीषा मनोज शर्मा ने करीब 600 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी जयमाला विश्वदीप मोयदे को हराकर नगर परिषद पर कब्जा किया है… मंडलेश्वर नगर परिषद में भी 15 से 13 पर बीजेपी पार्षदों की जीत हुई.. वहीं भीकनगांव में भी भाजपा प्रत्याशी दीपक ठाकुर ने त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल करते हुए कांग्रेस के मोहन प्रताप सिंह चौहान और निर्दलीय प्रत्याशी विजय महाजन को हराकर फिर सेःनगर परिषद पर भाजपा का कब्जा किया है… इसी प्रकार सनावद नगर पालिका में अध्यक्ष पद के हुए उपचुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी मंजूशा नरेन्द्र शर्मा ने करीब 3900 वोटों से जीत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी प्रभात उपाध्याय को हराकर दोबारा कांग्रेस की नगर पालिका पर वर्चस्व कायम किया है.
खरगोन जिले में चार नगरीय निकाय के हुए चुनाव के बाद आज आए परिणामों में दो नगरीय निकायों में भाजपा और दो पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है. जीत के बाद चारों निकायों में विजयी उम्मीदवारों ने विजयी जुलूस भी निकालें.. खरगोन जिले में महेष्वर में कांग्रेस प्रत्याषी अमिता हेमंत जैन ने करीब तीन हजार से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी बेला भूपेन्द्र जैन को हराकर निकाय सीट पर कब्जा हासिल किया। महेश्वर के 15 वार्डों में भी 10 पर कांग्रेस पर पांच पर भाजपा पार्षद विजयी हुए है। इसी प्रकार मंडलेश्वर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी मनीषा मनोज शर्मा ने करीब 600 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी जयमाला विश्वदीप मोयदे को हराकर नगर परिषद पर कब्जा किया है. मंडलेश्वर नगर परिषद में भी 15 से 13 पर बीजेपी पार्षदों की जीत हुई.. वहीं भीकनगांव में भी भाजपा प्रत्याशी दीपक ठाकुर ने त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल करते हुए कांग्रेस के मोहन प्रताप सिंह चौहान और निर्दलीय प्रत्याशी विजय महाजन को हराकर फिर सेःनगर परिषद पर भाजपा का कब्जा किया है. इसी प्रकार सनावद नगर पालिका में अध्यक्ष पद के हुए उपचुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी मंजूशा नरेन्द्र शर्मा ने करीब 3900 वोटों से जीत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी प्रभात उपाध्याय को हराकर दोबारा कांग्रेस की नगर पालिका पर वर्चस्व कायम किया है.
मुरैना जिले की कैलारस नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अंजना ब्रजेश बंसल ने अपने निकटम प्रत्याशी ज्योति दुबे को 1403 वोटो से करारी शिकस्त दी। बीजेपी प्रत्याशी को जहाँ 4903 मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी 3500 वोट मिले। यह सीट दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थी। इस जीत से बीजेपी में जश्न का माहौल है। यह पहला मौका है जब बीजेपी का प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ है। यहाँ कुल 24 मतदान केन्द्रो पर मतदान हुआ था जिसमे लगभग 10800 मतदाताओं मताधिकार का प्रयोग किया था।