HCL Tech Share Price: AI डील के साइन होते ही HCL ने पकड़ी रफ्तार! 6% की छलांग के बाद आगे क्या होगा? एक्सपर्ट्स ने खोला बड़ा राज!

Ads

HCL Tech Share Price: एचसीएल टेक के शेयर में आज 6% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने 1.4 अरब डॉलर की एआई डील साइन की है। जिसका सीधा असर स्टॉक पर दिखा। इस बड़े करार से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। (NSE: HCLTECH, BSE: 532281)

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:17 PM IST

(HCL Tech Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • AI डील के बाद HCL शेयरों में 6% की तेजी।
  • 1.4 बिलियन डॉलर की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डील साइन।
  • यूरोप की फॉर्च्यून 50 कंपनी के साथ बड़ा करार।

नई दिल्ली: HCL Tech Share Price: आज शुक्रवार को दिग्गज आईटी कंपनी HCL Technologies के शेयर में करीब 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने 1.4 बिलियन डॉलर की ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डील साइन की है। यह डील यूरोप की एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ हुई है। कंपनी ने इसे पूरी तरह नया बिजनेस बताया है। जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ गया और शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली है।

AI पर बढ़ा फोकस (Increased Focus on AI)

HCL टेक्नोलॉजी लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। हाल ही में कंपनी ने सर्वम AI में भी निवेश किया था। जिसके तहत 10.26% हिस्सेदारी के लिए लगभग 1427 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह कदम ऐसे समय में आया है जब वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया था। इसके बावजूद कंपनी AI और डिजिटल बिजनेस को भविष्य की बड़ी ग्रोथ के रूप में देख रही है।

शेयर का प्रदर्शन (Stock Performance)

बीएसई पर HCL टेक का शेयर का पिछला बंद मूल्य 1078.10 रुपये था। जिसके मुकाबले आज सुबह 1127.10 रुपये पर खुला और दिन के दौरान 1148.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान स्टॉक करीब 6.53% तक चढ़ गया। मजबूत डील और सकारात्मक बाजार भावना के कारण निवेशकों ने भारी खरीदारी की जिससे स्टॉक में तेजी बनी रही।

HCL Technologies Ltd – स्टॉक अपडेट (03 जुलाई 2026)

मेट्रिक वैल्यू (INR)
वर्तमान कीमत ₹ 1,146.50
आज का बदलाव +6.34% (+₹68.40)
ओपन (Open) ₹ 1,127.10
हाई (High) ₹ 1,148.50
लो (Low) ₹ 1,115.10
मार्केट कैप ₹3.11 लाख करोड़
P/E रेशियो 18.68
52-वीक हाई ₹ 1,780.10
52-वीक लो ₹ 1,030.00
डिविडेंड यील्ड 5.23%
तिमाही डिविडेंड अमाउंट ₹ 14.99

ब्रोकरेज की राय और लंबी अवधि का प्रदर्शन (Brokerage View)

हालांकि तेजी के बावजूद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने HCL टेक की रेटिंग घटा दी है और टारगेट प्राइस 1370 रुपये से घटाकर 910 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि जून तिमाही में रेवेन्यू में 0.9% की गिरावट हो सकती है। वहीं, पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 34% की गिरावट रही है। लेकिन लंबे समय यानी 10 साल में इसने लगभग 207% का रिटर्न दिया है जो सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HCL Technologies के शेयर क्यों बढ़े?

कंपनी की 1.4 बिलियन डॉलर की AI आधारित डील के कारण शेयरों में तेजी आई।

यह डील किसके साथ हुई है?

यह डील यूरोप की एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ हुई है।

HCL ने AI में और क्या निवेश किया है?

कंपनी ने हाल ही में सर्वम AI में 10.26% हिस्सेदारी खरीदी है।

क्या ब्रोकरेज ने HCL की रेटिंग बदली है?

हाँ, ICICI Securities ने रेटिंग घटाकर टारगेट प्राइस ₹910 कर दिया है।