LPG Tanker Blast Live Video: आग का गोला बना टोल प्लाजा, टैंकर ब्लास्ट के बाद चारों तरफ मचा मौत का तांडव, रोंगटे खड़े कर देगा घटना का लाइव वीडियो

Ads

LPG Tanker Blast Live Video: आग का गोला बना टोल प्लाजा, टैंकर ब्लास्ट के बाद चारों तरफ मचा मौत का तांडव, रोंगटे खड़े कर देगा घटना का लाइव वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:09 PM IST

LPG Tanker Blast Live Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कौशांबी टोल प्लाजा में हादसा
  • एलपीजी टैंकर ब्लास्ट से आग का गोला बना
  • चार लोगों की मौत

कौशांबी: LPG Tanker Blast Live Video उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बीते दिनों 26 जून एक भयानक हादसा हो गया था। यहां टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराकर एलपीजी गैस टैंकर में भीषण आग (Kaushambi LPG Tanker Blast) लग गई थी। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। अब इस घटना का लाइव वीडियो सामने (Toll Plaza Blast Live Video) आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा केबिन जलता दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि सुबह के वक्त हाइवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Kaushambi LPG Tanker Blast Live Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोखराज थाना क्षेत्र के सिरोही स्थित नेशनल हाईवे 2 के कोखराज- हड़िया टोल प्लाजा पर हुई थी। बताया जा रहा है कि 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे के सीसीटीवी फुटेज में हादसा साफ देखा जा सकता है। बता दें कि रोजाना की तरह यहां गाड़ियां गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक 26 जून की सुबह एक तेज रफ्तार एलपीजी गैस टैंकर टोल प्लाजा के केबिन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टैंकर ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो गया। चारों तरफ सिर्फ धुआं और मौत का तांडव दिखाई दे रहा था।

दुर्घटना में हादसे के दिन ही टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोलकर्मी आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार को सड़क यूजर अनिल कुमार ने दम तोड़ गिया। वहीं बीते गुरुवार को दो और घायल टोलकर्मियों रायबरेली के हीरामणि सिंह (29) और मध्य प्रदेश के कृष्णपाल मौर्य (23) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

कोखराज थाना क्षेत्र, सिरोही स्थित कोखराज-हड़िया टोल प्लाजा पर।

हादसा कब हुआ?

26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे।

कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।