मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 20, 2020 11:15 am IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 20 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के डीएम कार्यालय के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकांउट बनाने और उसपर भ्रामक संदेश पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक अधिकारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंप दी गई है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में