झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, इलाज करवाने के बाद दो नाबालिग लड़कियों की थम गई थी सांसें

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, इलाज करवाने के बाद दो नाबालिग लड़कियों की थम गई थी सांसें

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, इलाज करवाने के बाद दो नाबालिग लड़कियों की थम गई थी सांसें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: February 12, 2020 7:31 am IST

बिलासपुर: शासन के सख्त निर्देश के बावजूद छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानदारी लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस ने एक ऐसे ही झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि साल 2018 में सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चियों की झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज किए जाने के बाद मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आज उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Read More: नवजात शिशु को अस्पताल से चोरी कर म​हिला करने वाली थी ये काम, चढ़ी पुलिस के हत्थे

मिली जानकारी के अनुसार मामला साल जुलाई 2018 का है। सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की दो बेटियों की तबीयत खराब होने पर इलाके के एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाया था। इलाज के बाद युवक की बेटी रेणुका और रुचिका की तबीयत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी थी और इलाज के कुछ देर बाद ही दोनों की सांसें थम गई थी। बेटियों की मौत के बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

Read More: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे रायपुर, अंबिकापुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में ह…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"