मुम्बई के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुम्बई के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुम्बई के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 17, 2020 5:37 am IST

मुम्बई, 17 नवम्बर (भाषा) मुम्बई के साकी नाका इलाके स्थित एक गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में सुबह करीब पौने नौ बजे आग लगी, जहां बोरे रखे हुए थे। आग बाद में नजदीकी पूर्वी उपनगर स्थित झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई।

दमकल विभाग ने इसे ‘दूसरी श्रेणी’ (भीषण) की आग बताया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की नौ गाड़ियां, छह ‘जेटी’ और पानी के दो टैंकर के अलावा एक एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि आग झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई और उस पर काबू पाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में