ठाणे में बायोटेक कंपनी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

ठाणे में बायोटेक कंपनी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

ठाणे में बायोटेक कंपनी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 22, 2021 12:37 pm IST

ठाणे, 22 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे शहर के वागले एस्टेट क्षेत्र में एक बायोटेक कंपनी में शुक्रवार की अपराह्र आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे बायोसेंस कंपनी में आग लग गई और इस पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा है।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में