भिवंडी में आग से खाक हुआ फर्नीचर गोदाम, कोई जख्मी नहीं

भिवंडी में आग से खाक हुआ फर्नीचर गोदाम, कोई जख्मी नहीं

भिवंडी में आग से खाक हुआ फर्नीचर गोदाम, कोई जख्मी नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 4, 2021 1:30 pm IST

ठाणे, चार मई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी के एक फर्नीचर गोदाम को आग ने तबाह कर दिया। हालांकि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि आग सुबह साढ़े 11 बजे लगी और दोपहर तीन बजकर 40 मिनट तक कल्याण-डोम्बिवली और भिवंडी-निज़ामपुर नगर निकायों की दमकल की गाड़ियों और कर्मियों ने इस पर काबू पा लिया।

कदम ने बताया कि आग में कोई जख्मी नहीं हुआ और आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में