रायपुर में चलती कार में लगी आग चार लोगो ने कूदकर बचायी जान
रायपुर में चलती कार में लगी आग चार लोगो ने कूदकर बचायी जान
रायपुर -आज देर शाम राजधानी के शंकर नगर इलाके में चलती गाड़ी में आग लग गयी। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग इतनी बढ़ गयी की उस पर बैठे लोगो को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना शंकर नगर के टर्निंग प्वाइंट के पास की है, लोधीपारा की तरफ से आ रही कार मारूति डिजायर में अचानक आग लग गयी और थोड़ी ही देर में आग की लपटें बढ़ने लगी। हालांकि स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़े – मेकाहारा में फिर एक बार अमानवीयता 9 घंटे से पड़ी लाश का पोस्टमार्टम नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति डिजायर पर सवार चार लोग भारत माता चौक की तरफ जा रहे थे, टर्निंग प्वाइंट सिग्नल के चंद कदम पीछे ही कार के सामने से आग की लपटें निकलने लगी, जिसके बाद तत्काल गाड़ी रोककर लोग बाहर निकले, अगर थोड़ा भी विलंब हो जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।इधर आग की वजह से ईंजन का एरिया पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।आस पास के लोगो ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया है।

Facebook


