चुनावी सरगर्मी के बीच हिंसा का दौर, कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर हुआ हमला
चुनावी सरगर्मी के बीच हिंसा का दौर, कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर हुआ हमला
भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं पर हमले की खबर सामने आई है। दरसअल सोमवार को मध्यप्रदेश के दो नेताओं पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद से जहां सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना मिलने से पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Read More: सीआरपीएफ कैंप के बंकर पर ग्रेनेड हमला, भारी मशक्कत के बाद बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को श्योपुर सांसद अनूप मिश्रा के प्रतिनिधि महेश भारद्वाज पर एक जिला बदर आरोपी ने फायरिंग कर दी। गौर करने वाली बात है कि आरोपी ने एसपी ऑफिस के बाहर हमला किया है। हमले से सांसद प्रतिनिधि घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी रंजीश के चलते हमला किया है।
Read More: भूपेश ने मोदी को लिखा पत्र, निर्वाचन आयोग में शिकायत भी की, जानिए क्या है माजरा
वहीं, दूसरी घटना जबलपुर की है, जहां युवा कांग्रेस के महासचिव पर हमला हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिनेश गोस्वामी उर्फ भूरा अपने निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने दुर्गा मंदिर के पास गोस्वामी पर हमला कर दिया। हालांकि हमले से दिनेश बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की शिकायत करने के मामले को लेकर उन पर हमला किया गया है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/34VZZeausac” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


