जशपुर जिले से मिला पहला कोरोना संक्रमित केस, रैपिड टेस्ट में मजदूर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जशपुर जिले से मिला पहला कोरोना संक्रमित केस, रैपिड टेस्ट में मजदूर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जशपुर जिले से मिला पहला कोरोना संक्रमित केस, रैपिड टेस्ट में मजदूर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 29, 2020 7:25 am IST

जशपुर, छत्तीसगढ़। जशपुर जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। राजनांदगांव से आए मजदूर की रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मजदूर राजनांदगांव से झारखंड जाने के लिए निकले थे।

पढ़ें- नारायणपुर के बुरगुम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली ढेर…

सभी मजदूरों को जशपुर के लुड़ेग कैम्प में रखा गया है। वहीं पॉजिटिव मजदूर को ग्रुप से अलग रखा गया है। सीएमएचओ डॉ.पी. सुथार ने रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी।

पढ़ें- झारखंड के 34 अप्रवासी मजदूरों का लिया जा रहा सैंपल, लुड़ेग, कांसाबेल और महादेवडांड़ में ठहराए गए है…

मजदूर का सैंपल रायपुर एम्स में फिर से जांच के लिए भेजा गया है। महादेवडांड़ और सन्ना में इसी ग्रुप के सभी 70 मजदूरों का सैंपल निगेटिव मिला है। पहला केस सामने आने के बाद लुड़ेग कस्बा को किया कर दिया गया है।


लेखक के बारे में