कोरिया जिले का पहला कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, अंबिकापुर कोविड अस्पताल से होगा डिस्चार्ज

कोरिया जिले का पहला कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, अंबिकापुर कोविड अस्पताल से होगा डिस्चार्ज

कोरिया जिले का पहला कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, अंबिकापुर कोविड अस्पताल से होगा डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 24, 2020 11:32 am IST

अंबिकापुर। सरगुजा के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया पहला मरीज स्वस्थ हो गया है, यह मरीज कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम के हल्दीबाड़ी का है जिसे 15 मई को भर्ती किया गया था। उसे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के विशेष कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में 6 साल का बच्चा हुआ कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोगों पर फैला संक्रमण

बता दें कि बीते 15 मई को कोरिया ज़िले के हल्दीबाड़ी इलाक़े में एक सैलून दुकान चलाने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जो उत्तरप्रदेश के फतेहपुर अपनी पत्नी के इलाज़ के लिए गया था और वापसी के बाद उसे क्वारंटाइन किया गया था, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 पॉजिटिव मरीज और मिले, राज्य में एक्टिव मर…

अंबिकापुर के कोविड 19 अस्पताल में 8 दिन के इलाज के बाद उसकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आई है और स्वास्थ्य भी बेहतर बताया जा रहा है ।कोविड-19 अस्पताल अम्बिकापुर ने कोरिया जिले के सीएमएचओ को इसकी जानकारी दी है, जल्द ही युवक को वहां से डिस्चार्ज किया जाएगा। कोरिया जिले में अब 5 एक्टिव केस शेष रह गए हैं।

ये भी पढ़ें: सुकमा से सटे मलकानगिरी में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, महिला स्वास्थ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com