बांदा में पांच साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या

Ads

बांदा में पांच साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

बांदा (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई (भाषा) बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पांच साल की एक बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गयी।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर से लापता पांच साल की बच्ची आरती का खून से लथपथ शव देर रात पड़ोसी की नाली से बरामद हुआ। बच्ची का गला धारदार हथियार से रेता गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां माया वर्मा ने दोपहर बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। देर रात शव बरामद होने पर उसमें हत्या की धारा जोड़ी गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में रंजिशन बच्ची का अपहरण कर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। इस सिलसिले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा