Etawah News/Image Credit: IBC24.in
रामकुमार राजपूत की रिपोर्ट…
Etawah News: इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब 20 मीटर की दूरी पर पड़े मिले, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना शुक्रवार सुबह उस समय सामने आई जब आसपास के ग्रामीण शौच के लिए निकले। (Etawah News) रेलवे ट्रैक के पास एक युवक और एक युवती के शव पड़े देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Etawah News: दोनों शव अलग-अलग दूरी पर मिलने से पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतक युवक और युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मामला ट्रेन हादसे का है,आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास युवक और युवती के शव मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है फिलहाल दोनों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-