दुलना एनीकट में फंसे तीन लोगों को बचाने चलाया गया रेस्क्यू, तीनों सुरक्षित निकाले गए
दुलना एनीकट में फंसे तीन लोगों को बचाने चलाया गया रेस्क्यू, तीनों सुरक्षित निकाले गए
अभनपुर। अभनपुर के ग्राम दुलना में सोमवार शाम एसडीआरएफ, गोबरा नवापारा पुलिस और डायल 112 की टीम ने संयुक्त प्रयास करते हुए दुलना एनीकेट में फंसे 3 लोगों को लगभग घंटे भर के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पढ़ें- हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का प्रदर्शन, परिसर में घूमने पक्षपात करने का आरोप
लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध से छोड़े जा रहे हजारों क्यूसेक पानी के चलते दुलना डैम लबालब हो चुका था और कभी भी पानी एनीकेट के ऊपर चढ़ सकता है, यह जानते हुए भी तीन लोग बाइक से शार्टकट के चक्कर में मगरलोड के नवागांव से दुलना एनीकट पार कर नवापारा आ रहे थे।
पढ़ें- लगातार बारिश के चलते 28 अगस्त को रायपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित
तीनों आधे बीच में पहुंचे ही थे कि अचानक पानी एनीकेट के ऊपर आ गया। तीनों जिस जगह पहुंचे थे, उसके आगे-पीछे पानी बहने लगा। तीनों बीच में फंस गए थे, ऐसी स्थिति में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कण्ट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ, गोबरा नवापारा पुलिस और डायल 112 पहुंच गई, जिन्होंने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर पानी के बीचो बीच फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


