खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नक्सलवाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद का हुआ विस्तार

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नक्सलवाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद का हुआ विस्तार

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नक्सलवाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद का हुआ विस्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 7, 2020 1:40 pm IST

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नक्सलवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है, उन्होने कहा है कि रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद का विस्तार हुआ, उनके कार्यकाल में ही सबसे बड़ा नरसंहार हुआ, जिसमें हमारे प्रथम पंक्ति के नेता शहीद हुए, मगर रमन सिंह ने जांच नहीं कराया।

ये भी पढ़ें:राहत की खबर, छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख से ज्यादा, रिकवरी दर 78…

उन्होने आगे कहा कि अब जब नक्सली घटनाओं में 40 फीसदी की कमी आई तो रमन सिंह की चिंता बढ़ी है, बीजेपी अध्यक्ष विष्णु देव साय और रमन सिंह चिंतन करें कि उन्होने जनता से किया गया वादा कितना पूरा किया।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- बस्तर से बलरामपुर तक बेट…

बता दें कि पूर्व सीएम र​मन सिंह ने प्रदेश में नक्सलवाद को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होने राज्य सरकार से नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही थी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उनके ही शासनकाल में नक्सल गतिविधियों को फैलने का अरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: लेमरू हाथी रिजर्व से नहीं होगा किसी गांव का विस्थापन, हाथी-मानव संघ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com