नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ़ोर्स का आना शुरू…

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ़ोर्स का आना शुरू...

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ़ोर्स का आना शुरू…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 10, 2017 11:36 am IST

 

 

सुकमा के बुरकापाल में बड़े नक्सली हमले के बाद नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद. प्रदेश में हलचल तेज हो गई है और नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनाती के लिए फोर्स आनी शुरू हो गई है. गौरतलब है कि 8 मई को दिल्ली में नकसलियों के खिलाफ हाई लेवल मीटिंग हुई थी. जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े तेवर दिखाते हुए. नक्सलियों के खिलाफ अब शब्दबाण की जगह आक्रामक रुख अपनाने को कहा था. नक्सिलयों के खिलाफ उन्हीं के तरीकों से लड़ने के लिए दक्ष जवानों का एक दस्ता विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा. हालांकि अधिकारियों ने इसे रूटीन सिस्टम के तहत आना जाना बताया. लेकिन उनके सामानों और जवानों की संख्या कुछ और ही कह रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नकसलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है.


लेखक के बारे में