पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान, राज्य सरकार को नहीं करना चाहिए कृषि कानूनों का विरोध, कांग्रेस भी लाना चाहती थी ये कानून

पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान, राज्य सरकार को नहीं करना चाहिए कृषि कानूनों का विरोध, कांग्रेस भी लाना चाहती थी ये कानून

पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान, राज्य सरकार को नहीं करना चाहिए कृषि कानूनों का विरोध, कांग्रेस भी लाना चाहती थी ये कानून
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 18, 2021 11:17 am IST

रायपुर। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल के किसान आंदोलन पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम भूपेश बघेल को बोलने से पहले सोच लेना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो तीन कानून लाई है वह कांग्रेस भी लाना चाहती थी। इस कानून के विरोध में हरियाणा-पंजाब के कुछ सीमित लोग ही हैं। उन्होंने कहा कि ,आम लोगों को समझ जाना चाहिए कि मंडियां चालू रहेंगी, सपोर्ट प्राइज में फसल खरीदी जाएगी, केंद्र सरकार सब की मांगों को लेकर सहमत है। इसलिए राज्य सरकारों को उसका विरोध नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही है राज्य सरकार : मंत्री डहरिया, 21. 50 लाख के विकास कार्यो की घोषणा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हर चीज की तुलना पिछली सरकार से नही करना चाहिए, हम लोगों ने अगर कुछ गलतियां की थी तो जनता ने हमें हटा दिया। लेकिन अभी की सरकार में किसकी चल रही है यह सभी जानते हैं।

ये भी पढ़ेंःपूर्व मंत्री ने कहा बीजेपी एक केडर बेस पार्टी, ज्या…

इसके साथ ही पूर्व कृषि मंत्री ने सीएम भूपेश बघेल के द्वारा डी पुरंदेश्वरी पर दिए बयान पर कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक औऱ मजबूत पार्टी है, अभी 2 साल हमें विपक्ष में हुआ है, हम जनता के साथ खड़े हो गए हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com