पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की मांग, कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर लगी रोक जल्द हटाएं

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की मांग, कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर लगी रोक जल्द हटाएं

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की मांग, कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर लगी रोक जल्द हटाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: April 3, 2020 1:39 pm IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर रोक लगाने के आदेश पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारी सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर एक ऐतिहासिक फ़ैसला लिया था।

पढ़ें- मुरैना में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, संक्रमितों में 4 डॉक्टर भी शामिल

शासकीय सेवकों और स्थाई कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने के निर्णय का प्रदेश के लाखों कर्मचारियों ने स्वागत किया था। लेकिन शिवराज सरकार ने आते ही इस आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। रोक लगाकर अपनी कर्मचारी विरोधी सोच को उजागर कर दिया है।

पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों को लॉक डाउन के बीच लगा तगड़ा झटका, महंगाई भत्ता 

मैं शिवराज सरकार से मांग करता हूं कि वो तत्काल इस रोक को हटावे। कर्मचारियों के हित के हमारी सरकार द्वारा लिए गये इस फ़ैसले को अविलंब लागू करें अन्यथा कांग्रेस इस तानाशाही पूर्ण निर्णय का पूरज़ोर विरोध करेगी।


लेखक के बारे में