AIIMS Bhopal Female Guard Case : एम्स में महिला गार्ड ने उठाया खौफनाक कदम! प्रताड़ना के आरोपों के बीच मचा हड़कंप, अब जांच में जुटी पुलिस
भोपाल AIIMS में एक महिला सुरक्षा गार्ड ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फिनाइल पी ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- महिला गार्ड ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फिनाइल पी ली।
- पीड़िता ने सुरक्षा सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोपाल : AIIMS Bhopal Female Guard Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल से प्रताड़ना का एक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ सुरक्षा सुपरवाइजर की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला गार्ड ने फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। महिला सुरक्षाकर्मी की हालत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित महिला गार्ड का नाम रश्मि भदोरिया है, जो एम्स अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात है। आरोप है कि सुरक्षा सुपरवाइजर एस.एन. राय उसे पिछले काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से भी की थी।
सीनियर अधिकारियों ने उठाया था ये कदम
इस बीच जब सीनियर अधिकारियों ने मामले को देखते हुए पीड़ित महिला गार्ड की ही ड्यूटी बदल दी, तो इससे नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी सामने आ चुके है ऐसे मामले
एम्स भोपाल में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा चुकी है। इस नई घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jitu Patwari Brother Arrested : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हिरासत में लेने से मचा सियासी हड़कंप, आखिर क्या है वजह?
- IAS and IPS Transfer List Today: आ गई IPS अफसरों के तबादले की भी लिस्ट.. बदले गए कई जिलों के SSP और SP.. 21 IAS का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट..
- Moto G77 Power Launched: 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा… लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका, जानिए कौन-सा है ये फोन!

Facebook


