पूर्व विधायक दिवंगत विनोद डागा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व CM कमलनाथ, मंदिर में पूजा के दौरान हुई थी मौत

पूर्व विधायक दिवंगत विनोद डागा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व CM कमलनाथ, मंदिर में पूजा के दौरान हुई थी मौत

पूर्व विधायक दिवंगत विनोद डागा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व CM कमलनाथ, मंदिर में पूजा के दौरान हुई थी मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 24, 2020 7:33 am IST

बैतूल। पूर्व CM कमलनाथ आज यहां पूर्व विधायक दिवंगत विनोद डागा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और उन्होने पूर्व विधायक को श्रदांजलि दी। मध्य प्रदेश के बैतूल के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विनोद डागा की गुरुवार को धनतेरस पर पूजा करते हुए मौत हो गई। वह मंदिर में हर रोज की तरह पूजा कर रहे थे और अचानक गश खाकर गिर गए। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें:वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पर युवक ने चलाई गोली, CCTV में भी कैद हुई वारदात

विनोद डागा जैन दादावाड़ी स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पहले उन्होंने मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। इसके बाद दादा गुरुदेव मंदिर की परिक्रमा लगाई और पूजा शुरू की। जैसे ही उन्होंने मत्था टेका। इसके तुरंत बाद वह गश खाकर गिर गए। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, घटना के वक्त एक बच्ची ने डागा को गिरे हुए देखा और इसकी सूचना पुजारी को दी। मौके पर पुजारी पहुंचे और उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: चोरी के मामले में भड़के सराफा व्यापारियों ने थाने में किया हंगामा, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com